{"_id":"68470c55b81bff59460c5770","slug":"husband-married-without-divorce-hapur-news-c-306-1-gha1001-115282-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना तलाक लिए प्रेमिका से शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना तलाक लिए प्रेमिका से शादी करने का आरोप
Mon, 09 Jun 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति पर बिना तलाक लिए अपनी प्रेमिका से शादी करने का आरोप लगाया है। सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब दो माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उससे बात नहीं करता था। देर रात को वह किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता था। उसने जानकारी की तो पता चला कि उसका पति गांव निवासी युवती से प्रेम करता है। परिवार के लोगों ने उसकी मर्जी के बिना शादी करा दी। उसने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई बात नहीं सुनी। उसके पति ने अब बिना तलाक लिए ही अपनी प्रेमिका से दूसरा विवाह कर लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।