फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hundreds of Congress workers from Hapur join the 'Vote Thief, Quit the Throne' foot march

Hapur News: वोट चोर, गद्दी छोड़ पदयात्रा में हापुड़ से सैकड़ों कांग्रेसी शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of Congress workers from Hapur join the 'Vote Thief, Quit the Throne' foot march
दिल्ली में प्रदर्शन करते हापुड़ के कांग्रेसी। स्रोत: कांग्रेस
हापुड़। दिल्ली में आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ पदयात्रा में हापुड़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद और पिलखुवा शहर अध्यक्ष रजनीश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कुछ पदाधिकारियों को कथित तौर पर नजरबंद किए जाने के बावजूद कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया। पिलखुवा अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा में मिथुन त्यागी, नरेश भाटी, शहजादा चौधरी, मुरसलीन, अफजल आढ़ती, खुशनूद अली, मोहम्मद नफीस, सीमा शर्मा और सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed