{"_id":"649083c7dcf8224ebb0a2fcf","slug":"hpda-seal-two-buildings-hapur-news-c-135-1-hpr1001-375-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को किया सील
Mon, 19 Jun 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। एचपीडीए ने सोमवार को शहर व आसपास के कुल आठ स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने कुछ और अवैध निर्माण को चिन्हित किया है। प्राधिकरण की टीम ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गांव चमरी में दिनेश चंद्र गुप्ता और अरुण गुप्ता द्वारा किए गए अवैध व्यवसायिक निर्माण तथा हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सतीश चंद्र पुत्र रामचरण द्वारा कृष्णा धर्म कांटे के सामने किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया।
इसे अलावा विभाग ने राकेश कुमार पुत्र कांति सिंह, भोले पुत्र नौबत, सेवाराम पत्र खजान सिंह द्वारा लगभग 18000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सतीश चंद त्यागी द्वारा गांव जसरूप नगर मोदीनगर रोड हापुड़ पर लगभग 4,000 वर्ग मीटर, मगते प्रधान पुत्र सुमेर सिंह, हितेश मोदी और सुशील कुमार द्वारा मोदीनगर रोड पर स्थित गांव गोयना पर लगभग 22 हजार वर्ग मीटर, मुनीष गर्ग और फुरकान अली द्वारा जसरूप नगर बिजली घर के पास दस्तोई रोड पर लगभग 5 हजार वर्ग मीटर, महेंद्र सिंह त्यागी पुत्र धर्मवीर त्यागी द्वारा गांव जसरूप नगर जिला चिकित्सालय के पास दस्तोई रोड हापुड़ पर लगभग 12000 वर्ग मीटर, राकेश त्यागी द्वारा जसरूप नगर मोदीनगर रोड बिजली घर के पीछे लगभग 13,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता पीयूष जैन, राकेश सिंह तोमर, प्राधिकरण के अधिकारी व हापुड़ कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।