फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda demolished plots

Hapur News: प्राधिकरण ने अवैध प्लॉट कराए ध्वस्त, एक निर्माणाधीन भवन सील

Thu, 29 Feb 2024 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 29 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
hpda demolished plots
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को नौ स्थानों पर अवैध प्लॉट के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान एक निर्माणाधीन भवन को सील किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि एचपीडीए द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नौ स्थानों पर 55 हजार तीन सौ वर्ग मीटर में अवैध प्लॉट को ध्वस्त कराया गया। जिसमें गांव दस्तौइ निवासी राशिद अली की पांच हजार वर्ग मीटर, दस्तौइ रोड जसरुपनगर में इरफान अली की तीन हजार वर्ग मीटर, गांव गोयना में पिंटू, राजेश दास व अमरजीत की चार हजार वर्ग मीटर, नया बाईपास गौंदी-सलाई में बब्बू, विजय, आरिफ व कलुआ की 63 सौ वर्ग मीटर, मोदीनगर रोड पीएनबी बैंक के पास राकेश कुमार त्यागी की तीन हजार वर्ग मीटर, दस्तोई रोड पर मनोज त्यागी की आठ हजार वर्ग मीटर, गांव पटना-मुरादपुर रोड पर विपिन दिवान की सात हजार वर्ग मीटर, धीरखेड़ा चौकी मार्ग पर रोशन खरबंदा द्वारा दस हजार वर्ग मीटर तथा श्यामनगर निकट प्रीति विहार प्रथम के पास मनोज कश्यप, तेजपाल व सुमित द्वारा सात हजार वर्ग मीटर पर काटे गए अवैध प्लॉट ध्वस्त कराए गए। वहीं, गांव टियाला में किठौर रोड पर सुरेंद्र सैनी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत के पच्चीस सौ वर्ग मीटर में निर्माणाधीन भवन को सील किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता विरेश राणा, महेश चंद सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed