फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda board meeting in meerut

Hapur News: जिले में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना का रास्ता साफ

Mon, 19 Jun 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 Jun 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
hpda board meeting in meerut
हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की सोमवार को मेरठ में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें 20 प्रस्तावों में से अधिकतर पास हो गए। बैठक में करीब दो सौ करोड़ का वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय व्यय का बजट पास हो गया। भू-उपयोग संंबंधी अधिकतर प्रस्ताव पास हो गए। ऐसे में समिट के दौरान आए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। समय के अभाव के चलते मास्टर प्लान-2031 पर चर्चा नहीं हो सकी। कुल मिलाकर अधिकतर प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आयोजित प्राधिकरण की 67वीं बोर्ड बैठक में एचपीडीए वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट स्वीकृत किया गया एवं निवेश मित्र एवं विशेष अनुमति वाले मानचित्र प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में हापुड़ महायोजना 2005 के अंतर्गत जिला मेरठ के गांव कैली में 17200 वर्ग मीटर कृषि भूमि में इंटर कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही गांव सिखैड़ा एनएच 09 व गांव बदरखा में हरित पट्टी पर पेट्रोल पंप निर्माण की स्वीकृति दी गई।एजेंडे में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अधीन हस्ताक्षरित एएमओयू के अन्तर्गत भू-उपयोग कृषि से औद्योगिक करने के आठ प्रस्ताव शामिल किए गए थे। जिनमें से छह प्रस्तावों को पास कर दिया गया, जिसमें एक प्रस्ताव पार्क एवं प्ले का भी शामिल है। साथ ही प्राधिकरण ने इस बार अपनी आय बढ़ाने के लिए शामिल मानचित्र व समन शुल्क के पुनरीक्षण संबंधी प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। एचपीडीए में संविदा पर एक सेवानिवृत लेखपाल, सेवानिवृत तहसीलदार, नायब तहसीलदार रखे जाएंगे। प्राधिकरण बोर्ड बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़, पुष्पा देवी, विभु बंसल, अशोक पाल, मनीष त्यागी, महेश अग्रवाल, एनसीआर संयुक्त नियोजक एससी गौड़, सह नियोजक कृष्ण मोहन, प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक सतेंद्र सागर, विशेष अधिकारी दिनेश कुमार, नगर नियोजक प्रभात पाल एवं अधिशासी अभियंता पीके शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed