फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   holi celebration good time

Hapur News: होली पर भद्रा का साया, सिर्फ एक घंटे 11 मिनट का शुभ मुहूर्त

Sat, 23 Mar 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Mar 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
holi celebration good time
हापुड़। होली पर अशुभ भद्रा का साया होने के कारण 24 मार्च को होलिका दहन के लिए सिर्फ एक घंटे 11 मिनट का शुभ मुहूर्त मिलेगा। रात्रि 11.13 बजे से 12.24 बजे के बीच सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन किया जाएगा। वहीं दोपहर 2.20 से 3.30 बजे और शाम 6.33 से 7.53 बजे तक होलिका पूजन का मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन


भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष केसी पांडेय व ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि नारद पुराण की कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान में चादर मिली हुई था, जिसकों ओढ़ने पर आग में भी नहीं जल सकती थी। लेकिन वह भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर आग पर बैठ गई। चादर उड़कर प्रह्लाद पर आ गई और होलिका आग में जलकर भस्म हो गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 9.55 बजे से पूर्णिमा के साथ अशुभ भद्रा के साथ आरंभ होकर 25 मार्च को दोपहर 12.30 बजे समाप्त होगी। भद्रा रविवार रात्रि 11.13 बजे तक रहेगी। निर्णय सिंधु और धर्म सिंधु के अनुसार भद्राकाल में होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है। इससे ग्राम, घर के मुखियाओं के लिए भी अशुभ माना जाता है। होलिका पूजन के लिए रविवार दोपहर 2.20 बजे से 3.30 बजे तक व शाम 6.33 बजे से 7.53 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं होलिका दहन के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग में रात्रि 11.13 बजे से 12.24 के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed