{"_id":"6682dc53623d948d8304c02e","slug":"himanshu-gautam-is-new-cdo-hapur-news-c-135-1-hpr1005-112193-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हिमांशु गौतम बने जिले के नए सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हिमांशु गौतम बने जिले के नए सीडीओ
Mon, 01 Jul 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । जिले में कई साल से जमे अधिकारियों का शासन ने तबादला कर दिया है। जबकि, कुछ माह पहले आए सीडीओ का तबादला लखीमपुर खीरी हुआ है। वहीं इसके साथ कई अन्य विभाग के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।
शासन ने रविवार रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। आईएएस हिमांशु गौतम को जिले का नया सीडीओ बनाया गया है। इससे पहले यह मेरठ में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। डीआईओएस पीके उपाध्याय के स्थान पर बरेली से राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार को ओरैया, औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया है। इनके स्थान पर अलीगढ़ से हरेंद्र चौधरी को भेजा गया है। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार को इटावा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश को आंबेडकर नगर, शिवदास सिंह को फर्रुखाबाद व संदीप कुमार का स्थानांतरण फिरोजाबाद कर दिया गया है। यह सभी अधिकारी लंबे समय में जिले में तैनात थे।