फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hgapur news

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर हापुड़ फिर से रहा अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
hgapur news
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर हापुड़ फिर से रहा अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जनपद हापुड़ ई-डस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के प्रमाण पत्र जारी करने में दिसंबर माह में फिर से अव्वल आया है। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों के कार्यशैली की सराहना की है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यकुशलता के फलस्वरुप जनपद हापुड़ को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस कार्य में प्रदेश में फिर से हापुड़ ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त एसडीएम, तहसीलदारों, राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में इसी समयबद्धता के साथ कार्य कराना सुनिश्चित करते रहे। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल सरकार का एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। जिसके माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। अधिकारियों के द्वारा निर्धारित समय पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समयबद्धता के साथ ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसी कार्य कुशलता के साथ सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आगे भी कार्यवाई करने के लिए इंगित किया है। ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हापुड़ की जनता को निरंतर रूप से समयबद्धता के साथ लाभ प्राप्त होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed