{"_id":"67d063ee333cb2d4ae02bc8e","slug":"helmet-men-burn-car-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121374-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हेलमेट पहनकर आए व्यक्ति ने बैंक अधिकारी की कार में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हेलमेट पहनकर आए व्यक्ति ने बैंक अधिकारी की कार में लगाई आग
Tue, 11 Mar 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी में हेलमेट पहनकर आए कार सवार व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी बैंक अधिकारी की कार में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी दिल्ली रोड की तरफ भाग गया। इस घटना से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
राजस्थान निवासी देवेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि वह गांव उपैड़ा स्थित केनरा बैंक की शाखा में फील्ड ऑफिसर हैं। वह अपना घर कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं। सोमवार की रात उन्होंने अपनी कार मकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद हेलमेट पहनकर एक व्यक्ति उनकी कार के पास आया। इस दौरान आरोपी ने उनकी कार में आग लगा दी थी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया था। इसके बाद कार को इर्द गिर्द घुमाने के बाद आरोपी दिल्ली रोड की तरफ भाग गया था। मोहल्ले में बढ़ती घटनाओं को लेकर मोहल्लेवासियों ने इससे पहले भी एएसपी को ज्ञापन दिया था। एएसपी ने मोहल्लेवासियों को यहां पुलिस पिकेट बनाने व गश्त बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था।
मोहल्ला निवासी अनिल त्यागी, जयप्रकाश सैनी, तेजपाल सिंह, आनंद शर्मा व राजेंद्र मित्तल ने मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने की मांग की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।