{"_id":"6494851c65205187370796c4","slug":"heavy-vehicles-on-the-highway-will-be-stopped-from-july-4-hapur-news-c-135-1-hpr1001-455-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चार जुलाई से हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चार जुलाई से हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन होगा बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए पुलिस ने जिले को पांच जोन, 17 सेक्टर व 39 सब सेक्टर में बांटा है। हाईवे 09 पर कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चार जुलाई से भारी वाहनों और 11 जुलाई से हल्के वाहनों का संचालन भी अमरौहा की ओर बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को अमरोहा में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें आईजी नचिकेता झा व हापुड़ के नोडल अधिकारी के रूप में एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने भाग लिया।
एएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सफल बनाना बड़ी चुनौती है। इसके लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। कानून और टै्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि हापुड़ को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। इसी के आधार पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अमरौहा में गढ़ से ढाई किलोमीटर की दूरी पर पुल निर्माण के कारण पहले से ही यहां वन वे है। ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था बनाना कड़ी चुनौती है, इसके लिए अधिकारियों ने बैठक के बाद स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चार जुलाई से भारी वाहनों का संचालन अमरौहा की ओर नहीं होगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया जाए। जबकि 11 जुलाई से भी छोटे वाहनों का संचालन अमरोहा की ओर बंद कर दिया जाए। केवल आवश्यक वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।
हापुड़ में 1600 पुलिसकर्मियों के जिम्मे होगी सुरक्षा
एएसपी ने बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 18 अस्थाई चौकियां बनाई गई हैं और करीब 1600 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। दो कंपनी पीएसी रहेगी, जिसमें एक कंपनी फ्लड प्लाटून रहेगी। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को केवल अमरोहा व हापुड़ के अधिकारियों के बीच बैठक होगी।
विज्ञापन
जिले में लगाए जाएंगे 341 सीसीटीवी
कांवड़ यात्रा की ड्रोन से निगरानी के साथ जिले भर में कुल 341 सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिनमें से 40 कैमरे आईटी से लैस होंगे। इन कैमरों की तस्वीरें अधिकारी अपने मोबाइलों पर भी देख सकेंगे। इनके स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं।