फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heavy rain in the evening brought relief from the heat

Hapur News: शाम के समय हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the evening brought relief from the heat
हापुड़। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने 30 मई तक तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान भी लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। इस कारण लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। दिन में लू के थपेड़े लोगों को बीमार कर रहे हैं। वहीं, बिजली कटौती की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी थी। इस कारण अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक तेज बारिश हुई। रात आठ बजे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि, विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक के लिए जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसमें नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पहले ही 28 से 30 मई तक चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आपातकालीन स्थिति में लोग महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर मदद से सकते हैं। लोग कंट्रोल रूम नंबर 0122-2304834, 2304835, आपदा सहायता नंबर 1077, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, चिकित्सा सेवा 108, अग्निशमन सेवा के लिए 101 पर फोन कर सकते हैं।

तेज आंधी-बारिश को लेकर दी चेतावनी
- अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
- पेड़ों, बिजली के खंभों, कमजोर निर्माणों और खुले स्थानों से दूरी बनाकर रखें।
- बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में खड़े होने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed