फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   health department seal six clinic

Hapur News: स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी छह क्लीनिक किए सील

Thu, 15 Jun 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 15 Jun 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
health department seal six clinic
हापुड़। सीएमओ कार्यालय से पंजीकृत होने की फर्जी अधिसूचना चस्पा कर चलाए जा रहे क्लीनिक बृहस्पतिवार को सील किए गए। जिलेभर में नोडल अधिकारी डॉ.केपी सिंह के नेतृत्व में छह क्लीनिक सील किए गए। गढ़ में एक झोलाछाप टीम को देखकर भाग गया, उसका क्लीनिक भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के आवास विकास स्थित त्यागी नर्सिंग होम पर कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठे थे। इसके बाद से इस पटल का कार्य देख रहे नोडल डॉ.केपी सिंह ने जिले में चल रहे फर्जी क्लीनिकों को अभियान चलाकर कार्रवाई का बीड़ा उठाया है। जहां बुधवार को सात क्लीनिक सील किए गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी गढ़, सिंभावली में अभियान चलाकर छह क्लीनिक सील किए गए। डॉ.केपी सिंह ने बताया कि वैठ में शारिक, नंगला बढ़ में रिफाकत, बक्सर में उमेर, सिंभावली में बीएस तोमर और मनोज के क्लीनिक को सील किया है। वहीं, गढ़ में भी संचालक क्लीनिक को बंद कर भाग गया। उसे भी सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस थमाने का खेल रुकते ही कार्रवाई-
स्वास्थ्य विभाग पहले झोलाछापों को नोटिस देता था। इस बीच मिलने वाले समय में क्लीनिक चलाने वाले कोई न कोई जुगाड़ निकाल लिया करते थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की छवि भी धूमिल हो रही थी। इन दिनों कार्रवाई से पहले नोटिस थमाने का कार्य नहीं हो रहा, बल्कि सीधे क्लीनिक सील ही किए जा रहे हैं।



भीमनगर के क्लीनिक की जांच डॉ.वेद को सौंपी

भीमनगर में बुधवार को सरकारी अस्पताल के पास एक क्लीनिक चलता मिला था। उसमें प्रसव कक्ष और दवाएं मौजूद थी। हाल ही में सरकारी अस्पताल में भी गलत तरीके से गर्भपात का मामला सामने आया था, जिसकी जांच चल रही है। जांच टीम के अधिकारी डॉ.वेदप्रकाश को ही उक्त फर्जी क्लीनिक की भी जांच सौंप दी गई है। अंदेशा है कि इसी क्लीनिक में सरकारी अस्पताल में आने वाली महिलाओं के गर्भपात होते थे।




कोट -
जिले में फर्जी तरीके से क्लीनिक नहीं चलने दिए जाएंगे। मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed