फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   health department seal hospital

Hapur News: बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील

Tue, 24 Sep 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 24 Sep 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
health department seal hospital
हापुड़। मेरठ रोड पर बिना पंजीकरण चल रहे पांच बेड के अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कराया। इस अस्पताल का तीन नोटिसों के बावजूद पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया जा सका था। कई अन्य अस्पतालों को भी अंतिम नोटिस दिया गया है। जिन पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


झोलाछाप को नोटिस के मामले में लगे आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग अब कोई ढिलाई नहीं बरत रहा। मेरठ रोड पर प्रिया हॉस्पिटल का पिछले ही साल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण किया गया था। नए सत्र में इसका नवीनीकरण नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक सचिन भड़ाना को तीन नोटिस दिए थे। लेकिन इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराया गया। इस पर मंगलवार को एसीएमओ/नोडल डॉ.प्रवीण शर्मा टीम के साथ पहुंचे। लापरवाही पर उन्होंने अस्पताल को सील कर दिया। बताया गया है कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्व में जारी नोटिसों का सीएमओ ने फीडबैक लिया है। टीम को निर्देश दिया है कि मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो। यदि कोई अस्पताल विभाग में पंजीकृत नहीं है तो उन्हें नोटिस न देकर सीधे क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की जाए। बता दें कि पूर्व में लगे आरोपों के बाद पूरा पटल पहले ही बदला जा चुका है, तीनों तहसील स्तर पर तीन नोडल अधिकारी नामित किए हैं।




कोट -

मेरठ रोड पर पंजीकरण का नवीनीकरण कराए बिना चल रहे प्रिया हॉस्पिटल को सील करा दिया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed