{"_id":"64304b2bf5db98e58301d0d4","slug":"haryana-five-policemen-case-file-hapur-news-c-30-1-73125-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हरियाणा के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हरियाणा के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ता के साथ हरियाणा पुलिस द्वारा अभद्रता के मामले में कोर्ट के आदेश पर देहात थाने में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाल ही में कोर्ट ने हरियाणा पुलिस की टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
रिपोर्ट में महिला अधिवक्ता मोनिका सिद्धू ने बताया है कि हरियाणा के पुलिसकर्मी रेनू, रेनू का पति, सिपाही सतीश कुमार, सिपाही नरेश व एक महिला सिपाही थाना फरीदाबाद हरियाणा से 18 मार्च 2023 को समय करीब 11.30 बजे उसके घर में उस समय घुस आए जब वह अपने बाथरुम में स्नान कर रही थी। आरोपियों ने साथ गाली गलौज करते हुए दरवाजा खोलने को कहा। घबराकर उसने दरवाजा खोला तो दो महिला अज्ञात तथा दो पुरुषों ने उसे लात घूसों से पीटा और सिर पर मुक्कों से वार किया।
बालों से पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी में डाल कर अपहरण करके ले जाने लगे। शोर सुनकर आस पड़ोस के काफी लोग आ गए और गाड़ी को घेर लिया। तभी हरियाणा पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति आया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन मौजूद लोगों ने उसे गाड़ी से निकाल लिया। देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
मामले में बार एसोसिएशन ने किया था हंगामा-
पूरे प्रकरण में हापुड़ बार एसोसिएशन के सदस्यों ने हंगामा किया था। दरअसल, दहेज उत्पीड़न के फरीदाबाद में दर्ज एक मुकदमे के मामले में हरियाणा पुलिस महिला अधिवक्ता को गिरफ्तार करने आई थी। इस दौरान हरियाणा पुलिस के जवानों ने देहात थाने में महिला अधिवक्ता समेत कुछ लोगों पर पुलिस टीम पर हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने महिला अधिवक्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।