{"_id":"62f68670232aff14337ff90f","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2429355135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अंधेरे में चला रही तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अंधेरे में चला रही तीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अंधेरे में चला रही तीर
पिलखुवा। हाईवे पर मंगलवार की शाम कैश कलेक्शन कंपनी सीएमएस के कर्मियों से हुई 40 लाख की लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अंधेरे में तीर चला रहा है। पुलिस हाईवे पर लगे गाजियाबाद से दिल्ली तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस दिल्ली और गाजियाबाद में डेरा डाले है।
गत 9 अगस्त को दिल्ली की सीएमएस कंपनी के कर्मचारियों की कार बदमाशों ने गालंद कट के पास ओवर टेक कर कार रोक ली थी। बदमाशों ने कंपनी के चालक को गोली मार 40 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। लूट की वारदात के बाद उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वारदात के खुलासे के लिए एसओजी और साइबर सैल के अलावा सात टीमों को लगाया था। हालांकि पिछले तीन दिन में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन कोई सफलता मिलती नहीं दिख रही है। सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसोदिया का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। कुछ अहम सुराग मिले है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।