{"_id":"62f52e8c1fe6c328f171da8e","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2428877182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, हिरासत में 10 संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, हिरासत में 10 संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, हिरासत में 10 संदिग्ध
40 लाख की लूट का मामला
पिलखुवा। कैश कलेक्शन कंपनी सीएमएस के कर्मियों से एनएच-9 पर हुई 40 लाख रुपये की लूट के मामले में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। दस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाइक से रेकी की थी।
रिलायंस रोड स्थित एक वेयर हाउस से गत 9 अगस्त को सीएमएस के कर्मचारी कैश लेकर दिल्ली जा रहे थे। एनएच-9 पर गालंद कट के पास बदमाशों ने ओवर टेक कर कार रोकने के बाद कंपनी के चालक को गोली मारकर 35 से 40 लाख रुपये से भरे बैग को लूट लिया था। वारदात का खुलासा करने के लिए एसओजी और साइबर सेल समेत सात टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं।
पुलिस को जांच एवं सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम सुराग मिले हैं। सीओ पिलखुवा अशोक कुमार का कहना है कि लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने बाइक से रेकी की थी। पिछले पांच वर्ष में लूट की वारदातों में शामिल रहे दस बदमाशों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ये आरोपी क्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों के हैं।