फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Case of harassment by woman for giving birth to daughter and for additional dowry

बेटी को जन्म देना अपराध तो नहीं: किलकारी गूंजी तो घर से निकाला, पति और दो महिला समेत पांच रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Aug 2022 12:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा(हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा(हापुड़) Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Case of harassment by woman for giving birth to daughter and for additional dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

महिला द्वारा पुत्री को जन्म देने और अतिरिक्त दहेज की खातिर उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने पति और दो महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी नीतू पुत्री श्रीपाल ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत 28 सितंबर 2019 परिजनों ने उसकी शादी शाहपुर-फगौता निवासी राहुल पुत्र रिछपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे, और वह राहुल को बिजली विभाग में नौकरी करने की बात कहकर अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे थे, तथा मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करते थे। गर्भवती होने पर गत 11 सितंबर 2021 को ससुराली महिला को उसके मायके छोड़ गए। इसी बीच महिला ने पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि गत 24 अप्रैल 2022 को वह अपने पिता और भाई के साथ ससुराल पहुंची तो उन्होंने मारपीट कर वहां से भगा दिया। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसके पति राहुल, ससुर रिछपाल, सास सुदेश, जेठ कुलदीप और जेठानी संगीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed