{"_id":"61e8472dfb926854282d801a","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2329272169","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने पर युवतियों ने बाइक सवार युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने पर युवतियों ने बाइक सवार युवकों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ करने पर युवतियों ने बाइक सवार युवकों को पीटा
पिलखुवा। मंगलवार को मोदीनगर रोड पर स्कूटी पर जा रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ करना बाइक सवार दो युवकों को भारी पड़ गया। युवतियों ने आरोपियों को रोककर पीटना शुरू कर दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग गए।
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवती मंगलवार को स्कूटी से पिलखुवा आई थी। दोपहर बाद दोनों वापस घर जा रही थी। रास्ते में मोदीनगर रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवतियों ने स्कूटी रोककर युवकों से रुकने का इशारा किया। जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवक रुक गए। इसी बीच युवतियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए शोर मचा दिया। बाद में लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी जान बचाकर वहां से भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार किया है।