फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जनसाधारण एक्सप्रेसवें की ब्रेक बाइंडिंग से निकला धुआं, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जनसाधारण एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग से निकला धुआं, सहमे यात्री
विज्ञापन

पिलखुवा। दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के दानापुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की एक बोगी के ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकलने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन को पिलखुवा स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ब्रेक बाइंडिंग पर करीब 25 मिनट पानी की बौछार कर आग लगने से रोका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

स्टेशन अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि जनसाधारण एक्सप्रेस (संख्या 13258) का पिलखुवा स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। आनंद विहार से चल कर दानापुर जा रही ट्रेन के लाखन स्टेशन से निकलने पर वहां तैनात रेलवे कर्मियों ने बोगी से धुंआ उठने की जानकारी 2.25 बजे दी। इसके बाद छिजारसी और परतापुर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने भी ट्रेन से धुंआ निकलने की जानकारी दी गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। 2.48 बजे ट्रेन पिलखुवा पहुंची और उसे वहां रोका गया। एक्सप्रेस वें को पिलखुवा स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन की बोगी नंबर इसीआर 15449 के ब्रेक बाइंडिंग से जबरदस्त धुआं निकल रहा था। ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री सहमकर बाहर भागने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने धुंए पर काबू पाया। इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर 2:48 से 3:15 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद जांच पड़ताल कर ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। यात्रियों का कहना था कि समय रहते धुंए पर काबू पा लिया गया। एक बार को ट्रेन में आग लगने का डर सताने लगा था। बोगी में लगभग सौ यात्री सवार थे। पिलखुवा फायर स्टेशन के प्रभारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि सूचना पर तत्काल गाड़ी मौके पर पहुंची और लगभग 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed