{"_id":"60feff688ebc3e586c0aef9c","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd222989033","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी विवाद के चलते जीजा ने साले को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी विवाद के चलते जीजा ने साले को मारी गोली
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी विवाद के चलते जीजा ने साले को मारी गोली
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर में प्रापर्टी के लेनदेन को लेकर जीजा और साले में विवाद हो गया। इसके चलते जीजा ने साले को गोली मार दी। गोली पीड़ित के पेट में लगी है। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव डिबाई निवासी अरशद ने बताया कि गत 24 जुलाई को वह अपने पुत्र जानू उर्फ जान मोहम्मद एवं पत्नी शायदा के साथ पुत्री स्वालीही की ससुराल पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर में आया था। जहां प्रापर्टी के लेनदेन को लेकर कहासुनी बाद गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि इसी बीच पुत्री के पति मुजाहिद ने जान मोहम्मद पर जानलेवा हमला करते पिस्टल से गोली चला दी। गोली जान मोहम्मद के पेट में लगी। गोली लगते ही जान मोहम्मद जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान आरोपी पिस्टल समेत फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायल की स्थिति गंभीर बनी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घायल के बयान दर्ज करने को मेरठ गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।