{"_id":"601999818ebc3e3a10273873","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd213055861","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने रोका पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने रोका पैदल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने रोका पैदल मार्च
धौलाना। रिलायंस जमीन अधिग्रहण का विरोध करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस न होने पर मंगलवार को बझैड़ा खुर्द से तहसील का घेराव करने आ रहे किसानों का पैदल मार्च एसडीएम के आश्वासन पर थम गया। एसडीएम ने किसानों से सात दिन का समय मांगा है। वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 9 फरवरी तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान अब कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
मंगलवार को तय कार्यक्रम के तहत बझैड़ा गांव में किसान एकत्र होने लगे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी व सीओ डॉ. तेजवीर सिंह को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए किसानों को समझाकर पैदल मार्च करते हुए तहसील के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कराया। इस दौरान किसानों ने एसडीएमके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन को अवगत कराकर एक सप्ताह में किसानों से आकर मिलेंगे। महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने कहा कि बझैड़ा खुर्द, जादौपुर, देहरा, ककराना, धौलाना व गैर आबाद नंदलालपुर, बहरमपुर के किसानों द्वारा भूमि अधिग्रहण रद्द कराने को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान तत्कालीन सरकार ने सातों गांवों के हजारों किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। 15 वर्षों से किसानों का मानसिक, आर्थिक शोषण किया जा रहा है। किसानों ने समय -समय पर मुकदमे हटाने और हाईकोर्ट द्वारा 4 दिसंबर 2009 को किसानों के पक्ष में फैसला देने के बाद भूलेखों में किसानों के नाम दर्ज कराने के आदेशों को अमल में लाने के लिए गुहार लगाई लेकिन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। किसान नेता मनोज भारद्वाज ने कहा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा है। पुलिस मुकदमों में वारंट जारी कर किसानों का उत्पीड़न करती है। जब कि रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित सैकड़ों किसान मुआवजा लौटने के बाद भी अपनी जमीन से महरूम है। समिति प्रवक्ता राकेश सिसौदिया ने कहा नौ फरवरी तक समस्याएं हल नहीं हुई तो किसान कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इस दौरान डा जयपाल सिंह, मनोज भारद्वाज, चरण सिंह, प्रेमपाल सिंह, चंद्रमोहन चौहान, मनोज तोमर, अंचित त्यागी, राहुल चौधरी, राधेश्याम शर्मा, विपिन चौधरी, चरण सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, राम अवतार सिंह, ओंकार सिंह, बृजपाल सिंह, अमन कुमार, राज कुमार, राजू राणा, राजेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, प्रीतम, कुंवर पाल, चंद्रपाल, संसार, देवेंद्र, पिंटू, उदय सिंह, सोहन लाल शर्मा, संजय शर्मा, सोनू सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव डॉ. युधिष्ठिर सिसौदिया ने किया।