{"_id":"5f0df39a8ebc3e637f2bb6a7","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2019374140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर में की तोड़फोड़
पिलखुवा। बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार रात्रि खेड़ा बिजलीघर में जमकर तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसमें संविदाकर्मी लाइनमैन समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अवंर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी समेत तीन को नामजद कराते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विद्युत विभाग के खेड़ा द्वितीय बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता राधेश्याम यादव द्वारा दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। संबंधित व्यक्ति ने अपने आप को सिखेड़ा गांव के मंदिर का पुजारी बताते हुए आए दिन कटौती किए जाने व फाल्ट ठीक न करने पर अभद्रता की। आरोप है कि कुछ देर बाद मंदिर के पुजारी बाबा ब्रहम गिरी, राकेश तोमर एवं डीएम (पुकार का नाम) एवं तीन अन्य ग्रामीण बिजली घर पर पहुंचे और मेन गेट तोड़कर अंदर घुस आए। वहां पर मौजूद दोनों संविदाकर्मी लाइन मेन गोविंद और एसएसओ सोनू को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने बिजलीघर में तोड़फोड़ की तथा जरूरी कागजात भी फाड़ दिए। इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं अवर अभियंता राधेश्याम यादव की तहरीर मंदिर के पुजारी समेत तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मंदिर के पुजारी का कहना है कि रात को तार टूटने की शिकायत की थी, बिजली कर्मियों द्वारा तार को सही करने के लिए पांच सौ रुपये की मांग करने पर ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई है।
कोट-
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दोनो संविदाकर्मियों को गंभीर चोट आई है। अवर अभियंता राध्ेाश्याम यादव की तहरीर पर बाबा ब्रह्म गिरी, राकेश तोमर, एवं गांव में डीएम नाम से पुकारने वाले युवक को नामजद कर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
----
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि बाबा ब्रह्म गिरी और उनके साथ आए ग्रामीणों शराब के नशे में थे । रुपये मांगे जाने की बात निराधार गलत है। गंभीर रूप से घायल दोनो संविदा कर्मियों की हालत चिंताजनक बनी हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।