{"_id":"5d7e86248ebc3e939f406aca","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd184453980","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी और एक-एक कार्यकर्ता दिन रात उनके दुख और सुख में भागीदार बनकर खड़ा रहेगा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी और एक-एक कार्यकर्ता दिन रात उनके दुख और सुख में भागीदार बनकर खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश शर्मा के हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे : वीके सिंह
धौलाना। भाजपा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह रविवार को दिवंगत भाजपा नेता व मंडल महामंत्री राकेश शर्मा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। वीके सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए दिन रात एक करने वाले राकेश शर्मा की शहादत को पार्टी कभी भुला नहीं पाएगी। हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि गांव करनपुर जटट् निवासी भाजपा नेता व मंडल महामंत्री राकेश शर्मा की 9 सितंबर को दिन दहाड़े मिर्ची गैंग के मुख्य सरगना ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना के छह दिन बाद जनरल वीके सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वह करीब 22 मिनट तक परिवार के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राकेश शर्मा जैसे जांबाज कार्यकर्ताओं ने हिम्मत और हौसलों के साथ पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है। राकेश शर्मा के परिवार के साथ पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दिन रात उनके दुख और सुख में भागीदार बनकर खड़ा रहेगा। राकेश शर्मा के ताऊ ओमवीर शर्मा ने कहा, जरनल साहब मेरा शेर और आपका कर्मठ व जुझारू सिपाही सदा के लिए छोड़कर चला गया। परिवार में तीन मासूम बेटियां, चार नादान बेटों के साथ तीन-तीन महिलाएं अब कैसे जिंदगी का सफर तय कर सकेगी। परिवार वाले अब कैसे भरण पोषण करेंगे इसके लिए कुछ सोचिए। जिस पर जरनल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला पहुंच चुका है पार्टी परिवार के लिए सदैव तत्पर रहेगी। हत्या में शामिल सभी तत्वों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है किसी भी सूरत में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने विधवा मां सरोज शर्मा, बडे़ भाई महेश शर्मा की विधवा पत्नी योगेश, उनकी तीन बेटियों मीनू, नेहा, निधि व बेटे अतुल शर्मा और मृतक राकेश शर्मा के बेटे दिव्यांक शर्मा, तरूण शर्मा, मंयक शर्मा, पत्नी सुमन शर्मा से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि पार्टी परिवार के मान, सम्मान और स्वाभिमान के साथ आर्थिक रूप में मददगार बन कर सदैव साथ रहेगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी पिलखुवा संतोष कुमार मिश्रा से मामले की जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी ने बताया मामले में अब तक चार नामजद और तीन महिलाओं को साजिश में शामिल होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी आशु उर्फ प्रवीण उर्फ धर्मेन्द्र वह उसका साथी राजू पुलिस की पकड़ से दूर है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जीतराम गुर्जर, भाजपा महामंत्री उमेश राणा, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह , निशांत सिसौदिया, अजीत तोमर जिला मंत्री नरेश तोमर मंडल अध्यक्ष मिन्टू चौहान मंडल उपाध्यक्ष नवीन तोमर पूर्व मंडल अध्यक्ष पीके सिसोदिया ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नानक चंद शर्मा, देवेन्द्र शर्मा शीशपाल सिंह उपेन्द्र राणा राहुल राणा किशन सिंह सिसोदिया पवन राणा रोहताश शर्मा जितेंद्र शर्मा राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।