{"_id":"63b070a46eb6ec4d74488ad1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd250024384","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नए साल पर हापुड़ डिपो को मिलेगी 20 नई बसों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नए साल पर हापुड़ डिपो को मिलेगी 20 नई बसों की सौगात
विज्ञापन
हापुड़ डिपो को मिलेगी 20 नई बसों की सौगात
हापुड़। नए साल में हापुड़ डिपो को 20 नई बसों की सौगात मिल जाएगी। रोडवेज मुख्यालय से बसों के लिए अनुमति पहले ही मिल चुकी है। जिसके बाद सभी रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। वहीं, इन बसों में से दो बसों का संचालन नेपालगंज तक कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से डिपो के अधिकारियों को अनुमति मिल गई है।
हापुड़ डिपो के बेड़े में फिलहाल करीब 116 रोडवेज व अनुबंधित बसें शामिल हैं। इन बसों का संचालन गाजियाबाद, दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर, किठौर, नोएडा, लखनऊ, गोंडा आदि रूटों पर होता। लेकिन, बसे अधिक बसों का संचालन गाजियाबाद रूट पर होता है। इसके बाद भी यात्रियों के लिए इस रूट पर बसों की किल्लत रहती है। जिसके चलते यात्री पिछले काफी समय से इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए मांग उठाते आ रहे हैं।
अब जनवरी 2023 में रोडवेज मुख्यालय से हापुड़ डिपो को नई 20 बसों की सौगात मिल जाएगी। जिसके बाद रूटों पर बसों की किल्लत काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अलावा दो बसों का संचालन नेपालगंज तक के लिए कराया जाएगा। जिसके बाद नेपाल जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो सकेगी। नेपालगंज तक दो बसों का संचालन कराने के लिए पहले भी वार्ता की जा रही थी। लेकिन, किसी कारण से अनुमति नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
एआरएम संदीप नायक का कहना है कि जल्द ही 20 बसें डिपो को प्राप्त हो जाएंगी। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति मिल चुकी है। नेपालगंज तक के लिए सीधा बसों का भी संचालन कराने के लिए कोशिश की जा रही है।