फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क का निर्माण शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन

हापुड़। नए साल से गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी तेज हो जाएंगी। गांव औरंगाबाद व गोहरा के जंगल में सीमेंटेड सब बेस के साथ सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अभी तक एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी भराव का कार्य ही किया जा रहा था। कार्य शुरू करने से पहले कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षित और नियम से कार्य पूरा करने की शपथ भी ली।
मेरठ के बिजौली से शुरू होकर हापुड़ के 29 गांवों से गुजरते हुए 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज तक पहुंचेगा। इसके निर्माण के लिए 2025 तक का लक्ष्य रखा गया है। समय से निर्माण कार्य पूरा किया जा सके, इसके लिए आईआरबी इंफ्रा के अधिकारी और कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मिट्टी भराव का कार्य मेरठ के बिजौली से शुरू हुआ था, जबकि सड़क का निर्माण कार्य हापुड़ के गांव औरंगाबाद और गोहरा के जंगल से शुरू हुआ है। शुक्रवार शाम इंजीनियर्स और कर्मचारियों की टीम ने कार्य की शपथ के साथ शुरूआत कर दी। फिलहाल टीम द्वारा सीमेंटेड सब बेस का निर्माण शुरू किया है। इसके लिए आधुनिक मशीनों को लगाया गया है। इसकी पहली परत बिछाने का कार्य नए साल में और गति पकड़ेगा। जिसके बाद इसके ऊपर सड़क बिछाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या होता है सीमेंटेड सब बेस --
कार्य में जुटे अधिकारियों के अनुसार सीमेंटेड सब बेस मिट्टी के साथ सीमेंट, चूने और रोड़ी का मिश्रण होता है। इस पूरे मिश्रण से आधार परत तैयार की जाती है। बड़ी परियोजनाओं की शुरूआत में इस परत का निर्माण मजबूती के लिए किया जाता है। इसके बाद एक अन्य परत बनाई जाती है और उसके बाद सड़क का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य में मानकों का रखा जाएगा ख्याल
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी देख हे साइट इंजीनियर्स अमन कटियार व सतीश ने बताया कि कार्य को पूरे मानकों और सुरक्षा के दृष्टि से आधुनिक मशीनों के साथ पूरा किया जाएगा। कार्य शुरू करने से पहले सभी कर्मचारियों को कार्य के प्रति निष्ठा का शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों में इसे लेकर खासा उत्साह है।

कोट-
गंगा एक्सप्रेसवे सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। ऐसे में उच्चस्तर से इसकी निगरानी हो रही है। पूरा प्रयास है कि निर्माण को समय से पूरा कर लिया जाए। ऐसे में एक्सप्रेसवे के सीमेंटेड सब बेस का निर्माण शुरू करा दिया गया है। निर्माण में आने वाली बाधाओं को भी काफी हद तक निस्तारित कर दिया गया है। - अनूप कुमार सिंह, सीजीएम आईआरबी इंफ्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed