फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद, देवर को 10 साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद, देवर को 10 वर्ष की सजा हापुड़।जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने दहेज हत्या के मामले में हत्यारे पति को आजीवन कारावास व देवर को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही दोनों दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद, देवर को 10 वर्ष की सजा
विज्ञापन

हापुड़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने दहेज हत्या के मामले में हत्यारे पति को आजीवन कारावास व देवर को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ही दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि बिसाहड़ा थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर निवासी धर्मवीर सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा कि उसने अपनी पुत्री पूजा का विवाह सात मार्च 2011 को ग्राम खेड़ा तिसौली थाना पिलखुवा निवासी रोशन सिंह के पुत्र रोबिन से किया था। लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष के लोग उसकी पुत्री को विवाह के बाद से प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते ही 22 मार्च 2014 को पति रोबिन, देवर विपिन, सास मंजू व ससुर रोशन सिंह ने मिलकर पूजा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई और उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में दो अप्रैल 2014 को पूजा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पूजा ने मौत से पूर्व लेफ्टीनेंट गवर्नर दिल्ली के ओएसडी दीपक शिंदे को दिए गए बयान में स्पष्ट रुप से कहा था कि उसके पति व देवर ने मिलकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई थी। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में चल रही थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने मामले में शुक्रवार को निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी पति रोबिन व देवर विपिन को दोषी करार दिया। जिसमें पति रोबिन को आजीवन कारावास व देवर विपिन को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। इसके अलावा सांस मंजू व ससुर रोशन सिंह को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed