फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज न देने पर दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

थाना बाबूगढ़ छावनी निवासी अमरीन के पति ने दहेज न देने पर तीन तलाक दे दिया।इससे पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया, जिसका पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

दहेज न देने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ छावनी निवासी अमरीन के पति ने दहेज न देने पर तीन तलाक दे दिया। इससे पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया, जिसका पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पीड़िता ने अब तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।

अमरीन ने बताया कि 11 नवंबर 2018 को उसका निकाह दिल्ली के राजीव गांधी नगर मुस्ताफाबाद निवासी दिलशाद के साथ हुआ था। निकाह में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। जिसके कारण उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अमरीन ने बताया कि दो सितंबर को वह न्यायालय आई थी। वहां से लौटते वक्त पति उसका पीछा करते हुए बाबूगढ़ पहुंच गया। जब वह अपने भाई का खाना लेकर जा रही थी तो पति ने उसे रोक लिया और तीन तलाक दे दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed