फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले की सीमा विस्तार और विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले की सीमा विस्तार और विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री के हापुड़ आगमन के साथ जिले के सीमा विस्तार के साथ विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। जिले की सीमा विस्तार की फाइल पिछले तीन साल अधिकारियों के बीच अटकी हुई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होते ही सामाजिक संगठनों और जनता ने सीमा विस्तार की आवास उठानी शुरू कर दी है। अब मुख्यमंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधि वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर पक्ष रखेंगे।
जिला बनने के बाद से ही इसके सीमा विस्तार की कवायद चल रही है। तत्कालीन डीएम ने भी मामले में शासन स्तर पर प्रयास किए हैं। शासन को मंडलायुक्त के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया था जो अभी भी लंबित है। हालांकि सीमा विस्तार होने से जिले का विकास भी तेजी से होगा। इसी उद्देश्य से नवनियुक्त डीएम मेधा रूपम ने सीमा विस्तार की फाइल तलब की थी। लेकिन फाइल अभी भी अधिकारियों के समक्ष अटकी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, हापुड़ क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा जिला है। इसमें बुलंदशहर और हापुड़ के हिस्से को जोड़ा जाता है तो, राजस्व की प्राप्ति के साथ विकास की रफ्तार भी तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले भेजा था प्रस्ताव
बुलंदशहर जनपद की स्याना तहसील और गुलावठी विकास खंड के अलावा मेरठ जनपद के खरखौदा विकास खंड के 27 गांवों के साथ धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा सीमा विस्तार में प्रस्तावित है। करीब तीन साल पहले डीएम अदिति सिंह ने शासन को सीमा विस्तार का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस प्रस्ताव में गुलावठी को तहसील बनाकर स्याना तहसील के साथ हापुड़ में जोड़ने की बात थी। मेरठ के भी एक बड़े हिस्से को इसमें जोड़ा जाना था। अब सीएम के समक्ष यह मुद्दा सीधे तौर पर रखा जाएगा।
जिले के विस्तार से बढ़ेंगी सुविधाएं
जिले की सीमा विस्तार से जहां उद्योगों को गति मिलेगी, वहीं जिला प्रशासन को भी राजस्व का लाभ मिलेगा। लोगों को भी अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकेंगी। - अनिल आजाद, अधिवक्ता।-फोटो -24

---
प्राधिकरण का भी बढ़ेगा दायरा
जिले की सीमाएं बढ़ने से शहर के लोगों को भी लाभ मिलेगा। प्राधिकरण का दायरा बढ़ेगा, इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र भी बढ़ सकेगा। मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। - प्रफुल्ल सारस्वत, हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष-फोटो -25
हापुड़ और बुलंदशहर जिले की तुलनात्मक स्थिति --
हापुड़ बुलंदशहर
कुल भौगोलिक क्षेत्रफल -
1,11763(हेक्टेयर), 3,64,974 (हेक्टेयर)
कुल तहसील -
3 7
कुल राजस्व ग्रामों की संख्या -
354 1255
विकास खंडों की संख्या -
4 16
तहसील स्याना को हापुड़ में सम्मिलित करने के बाद तुलनात्मक स्थिति --
हापुड़ बुलंदशहर
कुल भौगोलिक क्षेत्रफल -
1,74099(हेक्टेयर), 3,02,638 (हेक्टेयर)
कुल तहसील -
4 6
कुल राजस्व ग्रामों की संख्या -
538 1071
कुल लेखपाल क्षेत्रों की संख्या -
172 280
विकास खंडों की संख्या -
7 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed