फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजलीघरों के फीडरों की शासन से होगी निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजलीघरों के फीडरों की शासन से होगी निगरानी
विज्ञापन

हापुड़। बिजलीघरों से अब बिना वजह कटौती नहीं की जा सकेगी। शासन द्वारा बिजलीघरों के फीडरों की निगरानी कराई जा रही है। गांवों, शहर के लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिस बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में अव्यवस्था मिली, वहां के अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। अधिशासी अभियंता ने अपने क्षेत्र के बिजलीघरों पर तैनात स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं।
गढ़ डिवीजन क्षेत्र के एक बिजलीघर से जुड़े शंकरटीला फीडर की आपूर्ति को रातभर बंद रखने पर अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता को हाल ही में निलंबित किया गया है। ऐसे में बिजली की कटौती अब क्षेत्र में समाप्त होने लगी है। ट्रिपिंग भी बहुत कम हो रही है। समस्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोई लापरवाही नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

वहीं, बिजली व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अब हापुड़ के बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में शासन की टीम नजर रख रही है। इसमें हर बिजलीघर के फीडर को दी जाने वाली आपूर्ति और वहां से गांवों को दी जाने वाली आपूर्ति का पूरा लेखा जोखा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की टीमें बिजलीघरों के रिकॉर्ड के अलावा शहर, गांवों में उपभोक्ताओं से फीडबैक ले रही हैं। फिलहाल मौसम भी सही है, इसलिए फॉल्ट आदि कम हैं। बहरहाल, बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। वहीं, यह भी तय है कि यदि बिजली व्यवस्था के साथ लापरवाही की गई तो शासन गढ़ जैसी कार्रवाई करने से भी नहीं चूकेगा।

कोट-
बिजलीघरों के स्टाफ को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि अपने स्तर से किसी तरह की कटौती न करें। यदि फाल्ट होता है उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। शहर, गांवों को भरपूर आपूर्ति दी जा रही है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed