फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

त्यागी समाज ने फूंका नोएडा सांसद का पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तगासराय में सांसद का पुतला फूकते त्यागी समाज के लोग । संवाद - फोटो : HAPUR
त्यागी समाज ने फूंका नोएडा सांसद का पुतला
विज्ञापन

हापुड़। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण में पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोहल्ला तगासराय के युवाओं ने मोहल्ले के त्यागी चौक पर नोएडा के सांसद महेश शर्मा का पुतला फूंका। इस दौरान विरोध में नारेबाजी की गई।
त्यागी समाज के युवाओं का कहना था कि श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ की गई घटना का समाज विरोध करता हैं, लेकिन श्रीकांत की पत्नि, बुआ और फूफा समेत अन्य के साथ पुलिस ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि लेकिन इस छोटे विवाद को बड़ा बनाकर एक राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया गया है। यह पूरा घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति से प्रेरित होकर कराया गया है। त्यागी समाज के युवाओं ने पूरे प्रकरण की मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रतीक त्यागी, शैंकी त्यागी, शुभम त्यागी, लाल किशन त्यागी, वेशल त्यागी, अभिनव त्यागी, अमन त्यागी, सीताराम त्यागी, अमित त्यागी, मोहित त्यागी, कन्हैया त्यागी, आरूष त्यागी, गौरव त्यागी, रजत त्यागी, चिराग त्यागी, आदेश त्यागी, दीपक त्यागी, प्रशांत त्यागी, धमेन्द्र त्यागी, सचिन यादव, शुशांत त्यागी, अंशुल, विवेक यादव, श्याम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 को गाजियाबाद के रामलीला मैदान में होगी पंचायत
चमरी मोहल्ले में शुक्रवार शाम त्यागी समाज की बैठक हुई, जिसमें अधिवक्ता मयंक त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी ने जो किया उस पर कार्रवाई जायज है लेकिन उसके परिजनों का हालचाल जानने के लिए गए समाज के युवाओं पर पुलिस की कार्रवाई बरदाश्त नहीं की जाएगी। 16 अगस्त को समाज के सभी लोग गाजियाबाद के रामलीला मैदान में एकत्र होंगे। किसान नेता संजय चौधरी ने कहा कि सांसद ने भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है। आज समाज के लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। अनुज त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज को कमजोर समझने का प्रयास न करें। आसपास के जिलों से सभी समाज के लोग 16 को गाजियाबाद में एकत्र होंगे। इस दौरान हरिप्रकाश त्यागी, दुर्वेश त्यागी, संदीप त्यागी, नीरज त्यागी, संजय, सीटू, अजय त्यागी, अमित त्यागी आदि उपस्थित थे।

गांव चमरी में बैठक करते त्यागी समाज के लोग  । संवाद

गांव चमरी में बैठक करते त्यागी समाज के लोग । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed