{"_id":"62f534eed45d9525756c373b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242889691","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों पर पांच प्रतिशत जीएसटी बढने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों पर पांच प्रतिशत जीएसटी बढने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
चैंबर में खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को लेकर बैठक करते उद्यमी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य पदार्थों पर पांच प्रतिशत जीएसटी बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन
हापुड़। उद्योग व्यापार मंडल व गुड गल्ला व्यापार कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. संजीव पाठक, डिप्टी कमिश्नर कुलदीप रतन सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर अभय कुमार पटेल व अजय कुमार पांडेय से वार्ता की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने आटा, दाल, चावल, गुड़, दूध, दही आदि खाद्य पदार्थ पर लगाए गए पांच प्रतिशत जीएसटी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उनसे खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होंने जीएसटी के संदर्भ में व्यापारियों को हो रही समस्याओं के संदर्भ में भी चर्चा की। ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि अधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
वहीं, बृहस्पतिवार को उन्होंने चैंबर ऑफ कामर्स में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी अधिकारियों को तिरंगे भेंट किए। उन्होंने सभी व्यापारियों से 13 से 15 अगस्त तक सभी के घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस दौरान राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, विजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता, अशोक बबली, सुनील जैन, इंदु भूषण भोले, अमित कुमार, सुमित अग्रवाल, मनोज कुमार, मोहित, दीपांशु गर्ग, चेतन प्रकाश, विजय उपस्थित रहे।