फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लूट के खुलासे के सर्विलांस समेत लगाई गईं सात टीमें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लूट के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत लगाई गईं सात टीमें
विज्ञापन

पिलखुवा। एनएच-9 पर कैश कलेक्शन कंपनी सीएमएस के कर्मचारियों से 40 लाख की लूट के मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है। वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत सात टीमें लगाई गई हैं। पुलिस तीन जिलों में बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी दीपक भूकर ने पिलखुवा में डेरा डाल रखा है।
मंगलवार शाम पिलखुवा में रिलायंस रोड स्थित एक वेयर हाउस से सीएमएस के कर्मचारी कैश लेकर निकले थे। एनएच-9 पर चार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोकने के बाद कंपनी के चालक मथुरा प्रसाद को गोली मार दी थी। कार में सवार कर्मचारी गजेंद्र, पुनीत और चालक को उतारकर करीब 35 से 40 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। एडीजी राजीव सबरवाल और आईजी प्रवीण कुमार दोबारा से बुधवार दोपहर पिलखुवा पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन की लेकिन अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही टीम
छिजारसी टोल प्लाजा से लेकर गालंद कट तक एनएच-9 पर सात सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें तीन कैमरे ऐसे हैं जो घूमते रहते हैं और चार एक ही स्थान पर स्थिर रहते हैं। सभी कैमरों की रेंज एक किलोमीटर की है। जांच में लगीं पुलिस टीमें दिनभर इन कैमरों की फुटेज खंगालती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों मोबाइल नंबरों की जांच
साइबर सेल ने घटनास्थल एवं उसके आसपास के टावरों के अलावा हाईवे किनारे गाजियाबाद, नोएडा तक के टॉवरों से मोबाइलों की बीटीएस उठाई है। हजारों मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। कौन मोबाइल नंबर किस टॉवर की रेंज में कब आया और कब निकला, पुलिस इस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच
पुलिस ने अनुसार लूट को अंजाम देने वाले चारों बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वारदात में किसी स्थानीय का हाथ होने की पूरी आशंका है। बदमाशों को रास्तों की पूरी जानकारी थी। यही वजह रही लूट करने के बाद बदमाशों ने टोल प्लाजा नहीं पार किया। मदर डेयरी के पास से यूटर्न लेकर फरार हो गए। उनके गाजियाबाद या हिंडालपुर रजवाहा की तरफ से भागने की आशंका है। पुलिस पुराने गैंगों की जानकारी ले रही है, जिनके बदमाश हाल फिलहाल से जेल से छूटकर आए हैं।
सर्विस रोड पर नहीं लगा कैमरा
छिजारसी टोल प्लाजा से लेकर गालंद कट तक की सर्विस रोड पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जिस जगह पर बदमाश सीएमएस कंपनी की कार छोड़कर भागे हैं, वहां मदर डेयरी का कैमरा लगा है। पुलिस वहां की भी फुटेज खंगाल रही है।

घायल चालक गाजियाबाद में भर्ती
एएसपी सर्वेेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीएमएस कंपनी के निदेशक शशांक विनायक की तहरीर पर कार सवार चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दिल्ली के आदर्श नगर निवासी घायल कंपनी के कार चालक मथुरा प्रसाद हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल से यशोदा अस्पताल गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed