{"_id":"62eff3267df4fb6fc84d19cc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2426898160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने को मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने को मारे छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मारे छापे
हापुड़। चीनी मांझा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एसडीएम दिग्विजय सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ नगर की कई दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान दुकानदारों को चीनी मांझा न बेचने की हिदायत देते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
हापुड़ में रक्षाबंधन से पहले पतंगबाजी शुरू हो जाती है। शहर के पुराना बाजार, रेलवे रोड, चंडी रोड स्थित दुकानों पर पतंगों व मांझों की बिक्री बढ़ जाती है। हालांकि सख्ती के बाद भी चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। दो दिन पहले ही पतंगबाजी के दौरान एक सात वर्षीय बच्चा चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया था।
डीएम मेध रूपम ने चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए तीनो तहसीलों के एसडीएम को नगर पालिका की टीम के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। रविवार को एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ नगर में पतंग- मांझा की कई दुकानों पर छापे मारे। एसडीएम ने बताया कि नगर में चीनी मांझा की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन
हालांकि दुकानों पर से चाइनीज मांझा गायब था। कई दुकानदार तो शटर गिराकर वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि चीनी मांझा बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।