फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

150 में बिक रही थी 25 रुपये की किताब, तीन दुकानों पर छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक किताब की दुकान पर जाँच करने पहुंचे डीआईओएस । संवाद - फोटो : HAPUR
150 में बिक रही 25 रुपये की किताब, तीन दुकानों पर छापा
विज्ञापन

हापुड़। जिले के विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। इसके बाद भी स्कूल और दुकानदार शासन के इस नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर की तीन दुकान संचालकों के खिलाफ एनसीईआरटी की 25 रुपये की किताब को अन्य डुप्लीकेट प्रकाशन की 250 रुपये में बेचने की शिकायत मिली। शिकायत पर डीआईओएस ने टीम के साथ छापा मारा, तीनों दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देकर किताबों को हटाने के आदेश दिए हैं।
एनसीईआरटी की पुस्तकों के लिए जिले में तीन प्रकाशन अधिकृत किए गए गए हैं। पुस्तकों की रेट लिस्ट भी शासन से जारी हुई है। रेट लिस्ट में 34 विषयों की 67 पुस्तकों को इसमें शामिल किया गया है। इन रेट लिस्ट के अनुसार कक्षा 9वीं की अधिकतम किताबों का कोर्स 328 रुपये, 10वीं का कोर्स 356 रुपये, 11वीं का कोर्स 551 रुपये, 12वीं का कोर्स 344 रुपये में है। कोर्स की अधिकतम किताबें इन रेट में शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार और स्कूल संचालक भी डुप्लीकेट प्रकाशनों की महंगी किताबें बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों के अभिभावकों पर उनकी पढ़ाई का अधिक बोझ पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि शासन के आदेशों का पालन न करने वाले दुकानदारों और स्कूलों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रकाशनों को किया हुआ है अधिकृत
- श्री कैला जी बुक्स प्राइवेट लिमिटेड, आगरा
- पितांबरा बुक्स प्राइवेट लिमीटेड, झांसी
- डायनामिक टेक्स्ट बुक्स प्रिंटर प्राइवेट लिमीटेड, झांसी
कक्षा 9वीं व 10वीं के लिए किताबें-
कक्षा विषय रेट
9वीं अंग्रेजी 18, 16, 46 रुपये
9वीं गणित 79 रुपये
9वीं विज्ञान 73 रुपये
9वीं सामाजिक विज्ञान 28, 19, 15, 24 रुपये
-----
10वीं अंग्रेजी 32, 18, 51 रुपये
10वीं गणित 71 रुपये
10वीं विज्ञान 83 रुपये
10वीं सामाजिक विज्ञान 39, 32, 30, 33 रुपये
-----
-कक्षा 11 व 12वीं की पुस्तकें-
कक्षा विषय दाम
11वीं अंग्रेजी 23, 16 रुपये
11वीं भौतिक विज्ञान 17, 14 रुपये
11वीं रसायन विज्ञान 20, 13 रत्त्ुपये
11वीं जीव विज्ञान 15 रुपये
11वीं गणित 89 रुपये
12वीं अंग्रेजी 20, 20 रुपये
12वीं भौतिक विज्ञान 26, 26 रुपये
12वीं रसायन विज्ञान 19, 19 रुपये
12वीं जीव विज्ञान 26 रुपये
12वीं गणित 53, 53 रुपये
-----
सभी प्रधानाचार्यों को भी दिए हैं निर्देश
डीआईओएस प्रवीण कुमार उपाध्यय ने सभी प्रधानाचार्यों को भी पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि उनके स्कूल के आसपास के पुस्तक विक्रेताओं से संपर्क करें। उन्हें अवगत कराएं कि जिले में अधिकृत प्रकाशकों द्वारा उपलब्ध कराई गईं पुस्तकों को ही बेचा जाएगा। कोई दुकानदार अधिकृत पुस्तकों की डुप्लीकेट पुस्तकों की बिक्री तो नहीं कर रहा है इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

कोट-
डुप्लीकेट किताबों की बिक्री करने की शिकायत पर नगर के दिल्ली रोड स्थित त्यागी बुक डिपो, कौशिक बुक डिपो और गढ़ रोड स्थित उपाध्याय बुक डिपो पर छापा मारा गया। तीनों दुकानों पर एनसीईआरटी के साथ-साथ अन्य प्रकाशनों की भी किताबों की बिक्री की जा रही थी। तीनों को कड़ी चेतावनी देकर दुकानों पर अन्य प्रकाशनों की किताबों की बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण उपाध्याय, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed