{"_id":"62e41386e4bcff3b371708ff","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242246473","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद भी नहीं हटे ड्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद भी नहीं हटे ड्रम
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात में साइलो फस्ट पर दुर्घटना के बाद सड़क पर पडा लोहे का ड्रम । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद भी नहीं हटे ड्रम
हापुड़। कांवड़ यात्रा को संपन्न हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन, अभी तक रूट डायवर्जन को लेकर बुलंदशहर-मेरठ रोड पर लगाए गए ड्रमों को हटाया नहीं गया है। जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बढ़ रही है।
कांवड़ यात्रा के दौरान बुलंदशहर-मेरठ रोड पर पुलिस ने ड्रम लगाए थे। ड्रमों को रस्सी के माध्यम से दो अलग अलग स्थानों में विभाजित कर दिया गया था। जिसकी बांयी ओर कांवड़िये और दांयी ओर ट्रैफिक चलाया जा सके। लेकिन, पुलिस अधिकारी सड़क पर ड्रमों को रखवाकर भूल गए हैं। सड़क पर ड्रम नीचे गिरे पड़े हैं। ड्रम सड़क के बीचों बीच पड़े होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बुलंदशहर-मेरठ रोड पर रात के समय प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। रात के समय हादसा होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। यातायात प्रभारी मनु चौधरी का कहना है कि सड़क पर लगाए गए ड्रमों को हटवाया जा रहा है।
ड्रमों से टकरा रहे वाहन -
सड़क पर रखे ड्रम अब वाहनों से टकराकर गिरे रहे हैं। ड्रमों के सड़क के बीचों बीच पड़े होने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं, जबकि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मेरठ निवासी दंपती की बाइक बृहस्पतिवार रात ड्रम से टकरा गई थी। इसके अलावा एक युवती की स्कूटी भी टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गई थी।

मेरठ रोड पर कावड़ यात्रा खत्म होने के बाद सड़क पर पड़े खाली लोहे के ड्रम। संवाद- फोटो : HAPUR
विज्ञापन