फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

न्यायालय भवन के लिए वकीलों ने लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद अतरपुरा चौराहे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : HAPUR
न्यायालय भवन के लिए वकीलों ने लगाया जाम
विज्ञापन

हापुड़। जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण को लेकर अधिवक्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर गए। तहसील चौपले पर धरना प्रदर्शन के कारण जाम लग गया। एहतियातन पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और यहां भी हंगामा किया। एसडीएम का घेराव कर चेतावनी दी कि अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी तो आंदोलन और तेज होगा। तहसील में भी कार्यालयों पर ताला जड़ा। इस दौरान शहर में लंबा जाम लग गया। अधिवक्ताओं के वापस लौटने के बाद भी घंटों सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी और सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि न्यायालय के नए भवन के लिए भूमि की खरीद के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी नहीं की जा रही है, जिसे लेकर अधिवक्ता पिछले दस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उनके नेतृत्व में अधिवक्ता पैदल मार्च करते हुए तहसील चौराहे पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। यहां प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया। इसके बाद अधिवक्ता पैदल ही पुराने कलक्ट्रेट पहुंच गए, यहां उन्हें एसडीएम कार्यालय की तालाबंदी करनी थी। लेकिन अधिवक्ताओं ने सभागार में मौजूद एसडीएम दिग्विजय सिंह का घेराव करते हुए हंगामा किया। उन्होंने तल्ख लहजे में चेतावनी दी कि इस मामले में जल्द ही समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और उग्र होगा। इसके बाद अधिवक्ता तहसील पहुंचे और यहां भी हंगामा करते हुए कार्यालयों में तालाबंदी की। काफी देर तक हंगामे के बाद अधिवक्ता कचहरी लौट गए। इस दौरान अनिल आजाद, गौरव नागर, संजय कंसल, रमेश चंद्रा, सतबीर सिंह, दिनेश वर्मा, मोहित त्यागी, अक्षय कुमार, विवेक गर्ग, मोहित त्यागी, खालिद खान, पुरुषोत्तम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हंगामे के बाद सड़कों पर वाहनों की लगी लंबी लाइन
अधिवक्ताओं के हंगामे के बाद गढ़ दिल्ली मार्ग समेत तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा और अतरपुरा चौपला पर जाम लग गया। दरअसल, पुलिस ने गढ़ दिल्ली रोड पर वाहनों को रोक दिया था। मेरठ तिराहे और गढ़ फ्लाईओवर के पास से ही वाहनों को आगे नहीं आने दिया गया। वाहनों के पहिये थमने के बाद इन सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे लोग गर्मी से बिलबिला उठे, करीब एक घंटे तक यही स्थिति रही। यातायात सुचारु होने के बाद भी घंटों तक वाहन रेंगते रहे।

बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद दिल्ली रोड पर लगा भीषण जाम। शोभित त्यागी

बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद दिल्ली रोड पर लगा भीषण जाम। शोभित त्यागी- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद अतरपुरा चौराहे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद अतरपुरा चौराहे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड पर एसडीएम ऑफिस में तालाबंदी करने जाते अधिवक्ता। संवाद

गढ़ रोड पर एसडीएम ऑफिस में तालाबंदी करने जाते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड पर एसडीएम ऑफिस स्थित सभागार में नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद

गढ़ रोड पर एसडीएम ऑफिस स्थित सभागार में नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

तहसील में तालाबंदी  करते अधिवक्ता। संवाद

तहसील में तालाबंदी करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

तहसील में तालाबंदी करने जाते अधिवक्ता। संवाद

तहसील में तालाबंदी करने जाते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

तहसील में तालाबंदी कर नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद

तहसील में तालाबंदी कर नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

तहसील चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर जाम लगाते अधिवक्ता। संवाद

तहसील चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर जाम लगाते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

तहसील चौराहे पर जाम लगाते अधिवक्ता। संवाद

तहसील चौराहे पर जाम लगाते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed