{"_id":"6279451cc09fd82dbc4740fd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238145483","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम करने जा रही महिला के कुंडल खींचे, दोनों कान फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर काम करने जा रही महिला के कुंडल खींचे, दोनों कान फटे
विज्ञापन
सोमवार को गांव उदयपुर के जंगल में बदमाशो द्वारा की गई लूट का शिकार हुई महिला । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर काम करने जा रही महिला के कुंडल खींचे, दोनों कान फटे
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर के जंगल में सोमवार सुबह भैंसा बुग्गी से खेत पर चारा लेने जा रही महिला तारा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर कुंडल लूट लिए। इस दौरान महिला के कान कट गए। सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
गांव उदयपुर निवासी तारा देवी पत्नी जलेंद्र ने बताया कि जब वह हाजीपुर उदयपुर के रास्ते पर पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाश अचानक पीछे से पहुंचे। उन्होंने महिला से कुंडल लूटने का प्रयास किया तो महिला बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें महिला घायल हो गई और बदमाशों कुंडल लूट फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कुंडल लूट की घटना के बाद गांव की महिलाओं में दहशत का माहौल है।
सूचना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और दोपहर तक पुलिस ने बाबूगढ़ क्षेत्र में जगह जगह चेकिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों के हुलिये के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।