फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज से तीन निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर होगी मुफ्त जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आज से तीन निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर होगी मुफ्त जांच
विज्ञापन

हापुड़। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासांउड के लिए तारीखें नहीं लेेनी पड़ेंगी। बल्कि गढ़, सिंभावली और धौलाना के तीन प्राइवेट सेंटर पर भी निशुल्क जांच हो सकेगी। तीनों सेंटर को अधिकृत कर दिया गया है, सीएचसी से पर्ची लेने के बाद गर्भवतियों को यह सुविधा मिलेगी। साथ ही टाटा कंपनी के सहयोग से तीन सीएचसी में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें इसी महीने लगायी जाएंगी। मरीजों को महंगी जांच से राहत मिल सकेगी।
जिले की 20 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। गढ़ रोड सीएचसी में ही सिर्फ एक अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है, जो काफी पुरानी है। यहां आने वाले मरीजों को एक एक सप्ताह तक की तारीखें दे दी जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को इस असुविधा से सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन

बहुत सी गर्भवतियां हाई रिस्क प्रेगनेंसी में होती हैं, जिनका अल्ट्रासाउंड तत्काल होना ही जरूरी होता है। संसाधनों की कमी से उबरने के लिए अब शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर से टाईअप किया है। इन सेंटर पर गर्भवती महिलाओं को सीएचसी से पर्ची लेकर भेजा जाएगा। पर्ची दिखाने में गर्भवती का अल्ट्रासाउंड होगा, जिसका कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। हालांकि शासन से निर्धारित 230 रुपये का शुल्क स्वास्थ्य विभाग वहन करेगा, बिल बनने के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर को इसका भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्राइवेट सेंटर पर होंगी निशुल्क जांच
- गढ़-देवनंदिनी और बीएमआर डायग्नोस्टिक।
- सिंभावली-देव डायग्नोस्टिक।
- धौलाना-लाला श्रीराम हॉस्पिटल।
इन सीएचसी में लगेंगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन
- गढ़ रोड स्थित हापुड़ सीएचसी।
- गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी।
- धौलाना स्थित सीएचसी।
सीएचसी से मिलेंगी तीन पर्चियां
प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निशुल्क जांच कराने के लिए गर्भवती महिलाओं को सीएचसी से पर्ची लेनी होगी। बुक प्रकाशित हो चुकी है, इसमें एक मरीज के नाम तीन रसीदें कटेंगी। एक रसीद सीएचसी में जमा होगी, दूसरी अल्ट्रासाउंड सेंटर रखेंगे और तीसरी रसीद को सेंटर बिल भेजने के दौरान लगाकर भेजेंगे।
रोजाना हो रहे 50-60 अल्ट्रासाउंड
गढ़ रोड सीएचसी में एक दिन में सिर्फ 50-60 अल्ट्रासाउंड ही हो पाते हैं, जबकि भीड़ सैकड़ों में होती है। ऐसे में मरीजों को एक सप्ताह तक का समय दिया जाता है, अब इस समस्या से राहत मिल जाएगी।

सिर्फ गर्भवती महिलाओं की होगी निशुल्क जांच
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर पर तीन महीने से अधिक समय वाली गर्भवती महिलाओं की ही अल्ट्रासाउंड जांच करायी जाएगी। तीन सीएचसी में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीनें लगवायी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed