फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सौ करोड़ से 38 गांवों में बनेंगे ओवरहैड टैंक, मिलेगा शुद्ध पेयजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सौ करोड़ से 38 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक, मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 38 और गांवों में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। बैठक में डीएम की संस्तुति के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही शासन स्तर पर होने वाली बैठक में निर्णय होने के बाद योजना पर काम शुरू होगा।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 तक काम पूरा करना है। योजना के तहत हाल ही में जिला पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें इन 38 गांवों में और ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव पास होनेे के बाद अगले महीने तक बजट जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट-
जल निगम ने इससे पहले जिले के 157 गांवों का चयन किया था। अब 38 और गांवों में ओवरहेड टैंक की बनाने अनुमति मिल गई है। शासन की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में होगा निर्माण --
हापुड़ ब्लॉक -
सिमरौली, भडंग़पुर, भिम्यारी, भिक्कनपुर, मोरपुर, ब्रजनाथपुर, कमालपुर फिरोजपुर, नेकनामपुर, फुल्ड़ी, सांवी, हिमायुंपुर, कुराना, मरीरपुर खुलडिय़ा, गिरधरपुर, पूठा हुसैनपुर, मीरपुर कला, हसनपुर, अब्दुल्लापुर बसंतपुर, अमीरपुर नंगौला, शाहपुर जट्ट, सांवी हिमायुपुर व आलमगीरपुर
धौलाना ब्लॉक - बझैड़ा खुर्द, दहीरपुर रज्जाकपुर, डूहरी, खैरपुर खैराबाद, नरेना, परतापुर, पीपला बंदपुर, कंडौली, दहपा, मकरपुर मिथनपुरा, खेड़ा।
गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक-
अब्दुल्लापुर, रामपुर नियामतपुर, देवली, गदावली, कल्याणपुर, नेकनामपुर नानई, करीमपुर, कन्नौर लहडरा, हैदरपुर, शैदपुर, पौपई, निजामपुर, कटीरा जाफराबाद, धौलपुर, अक्खापुर, भगवती उर्फ लिसड़ी व डेहरा
सिंभावली ब्लॉक -
मुक्तेश्वरा, श्यामपुर जट्ट, सिंघनपुर बिलहारा, भोवापुर मस्ताननगर, नंगला बढ़, नवादा कलां, फुल्डेहरा व शाहपुर चौधरी
सोलर पंप से होंगे संचालित --
सभी गांवों में पंप के लिए लोगों को बिजली पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। सभी पंप सोलर पंप संचालित होंगे और इनके संचालन के लिए बिजली के आने का इंतजार नहीं करना होगा।

इसी वर्ष पूरा होगा निर्माण
जिले में करीब 250 करोड़ की इस परियोजना के तहत ओवर हेड टैंकों के निर्माण कराए जा रहे हैं। करीब सौ से अधिक गांवों में निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष के मध्य से गांवों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण होना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों को शुद्ध जल मिलना शुरू हो जाएगा। वर्ष 2024 तक मिशन के अंतर्गत जिले के हर घर को नल से जल मुहैया कराने का लक्ष्य है। अधिकारियों का दावा है कि इस समयावधि में लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed