फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मिर्ची गैंग के आशू को सताया एनकाउंटर का डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मिर्ची गैंग के आशू को सताया एनकाउंटर का डर
विज्ञापन

हापुड़। ढाई लाख के इनामी और मिर्ची गैंग के सरगना आशु को पुलिस से एनकाउंटर का खतरा सता रहा है, फिलहाल वह प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है। सोमवार को प्रयागराज पुलिस उसे लेकर हापुड़ न्यायालय पहुंची थी। न्यायाधीश के समक्ष उसने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए मदद की गुहार लगाई। करीब छह घंटे बाद शाम के वक्त कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पुलिस उसे वापस लेकर लौट गई। इस दौरान कुख्यात के परिजन भी न्यायालय परिसर में मौजूद रहे।
धौलाना निवासी भाजपा नेता चंद्रपाल, राकेश शर्मा और नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड में आरोपी ढाई लाख रुपये के इनामी बदमाश आशु को हापुड़ पुलिस ने पांच सितंबर 2020 को मुंबई के विले पार्ले इलाके से गिरफ्तार किया था। सोमवार को आशु को हापुड़ के न्यायालय लाया गया था। यहां आशु की मां ओमवीरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुत्र को पेश किए जाने के संबंध में न्यायालय ने वारंट जारी नहीं किए हैं, ना ही आशु के खिलाफ दर्ज मुकदमे की तारीख थी। बावजूद इसके षड़यंत्र के तहत उसे हापुड़ न्यायालय लाया गया है। उसके दूसरे पुत्र दीपक को भी हापुड़ पुलिस ने उठा लिया था, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उसने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि त्रुटि वश 18 अप्रैल को आशु को न्यायालय में पेश करने के संबंध में तलबी जारी हुई है। दरअसल, न्यायाधीश ने 11 अप्रैल को आशु को न्यायालय में पेश होने के संबंध में आदेश जारी किए थे। इस तारीख पर वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद न्यायाधीश ने दो मई को उसे न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए थे। जिसके चलते उसे न्यायालय लाया गया। जिसे सुरक्षा के बीच वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed