{"_id":"623df89fd09fa26d726529d2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2358842199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये मारपीट करने वाले आरोपी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड पर एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मुकुल मिश्रा पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले मेें सात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोहल्ला त्यागी नगर निवासी मुकुल मिश्रा बुधवार रात करीब 11 बजे गढ़ रोड स्थित अपने कार्यालय से घर जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। पत्रकार के साथ उसका दोस्त जसमीत सिंह भी था। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पत्रकार की हत्या के इरादे से पिस्टल से फायर कर दिया। लेकिन, मिस होने के कारण गोली नहीं चल सकी। हमले में पत्रकार के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि उनकी आंख पर भी गंभीर चोट लगी हैं। आरोपी चैन भी लूटकर ले गए थे।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी मोहल्ला त्रिवेणीगंज निवासी योगेश कुमार और मोहल्ला चमरी निवासी हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।