फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज न देने पर विवाहिता के तोड़े हाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज न देने पर विवाहिता के तोड़े हाथ
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जमकर पीटा, इसमें पीड़िता के दोनों हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि सिर में गंभीर चोट आई है। तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी गढ़मुक्तेश्वर के गांव सादुल्लापुर निवासी आदेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालियों ने दो लाख और एक बाइक की मांग की। इसका विरोध करने पर पीड़िता को जमकर पीटा, इसमें उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर आ गया, सिर में भी गंभीर चोट आई। मायके वालों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। बेटी के साथ बर्बरता पर परिजनों में पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पर पति आदेश समेत धर्मवीर, मुनेश, पवन, रिंकी, अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed