फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों का प्राधिकरण पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
hapur news
भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों का प्राधिकरण पर हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड पर भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने दूसरे दिन भी प्राधिकरण के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन कर अपनी जमीन को वापस मांगा। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की, राहत नहीं मिलने पर 21 दिसंबर को पलायन का एलान फिर से किया गया। सपाइयों ने भी उनका समर्थन दिया।
प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में दिल्ली रोड पर प्राधिकरण ने उनकी भूमि अधिग्रहित की थी, इसका लोगों ने विरोध किया और मुआवजा भी नहीं उठाया। लेकिन प्राधिकरण ने बिना बताए ट्रेजरी में पैसा जमा करा दिया। अब प्राधिकरण जमीन वापस देने के लिए उनसे 19 हजार रुपये/गज के हिसाब से पैसा मांग रहा है। बहुत से लोग इस समस्या से प्रभावित हैं, काफी समय से जमीन वापस करने की मांग उठाई जा रही है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जल्द राहत नहीं मिलने पर लोगों ने 21 दिसंबर को परिवार समेत पलायन करने का भी एलान कर दिया है। सपा नेता संजय गहलौत और ललित यादव ने समर्थकों के साथ धरने में समर्थन दिया। प्राधिकरण के अफसरों को जल्द समस्या के समाधान का अल्टीमेटम दिया गया। धरना देने वालों में टीकम सिंह, अनुज, बब्बू त्यागी, अजय त्यागी, उमेश त्यागी, चंद्रप्रकाश त्यागी, संजीव, पप्पू, नफीस, निजाम, मानक, गफ्फार, रमन गोयल, ललित, बंटी चौधरी, संजय चौधरी, मनीष, ओमप्रकाश, श्रीचंद त्यागी, हर्षवर्धन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed