{"_id":"61799760bb42942702238724","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2284516189","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक रेग्युलर में सीट बची 220, आवेदक 1500 से अधिक, एडमिशन को लेकर मारामारी मचनी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक रेग्युलर में सीट बची 220, आवेदक 1500 से अधिक, एडमिशन को लेकर मारामारी मचनी तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक रेग्युलर में सीटें बचीं 220, दावेदार 1500 से अधिक
हापुड़। स्नातक रेग्युलर की बीए में बची 220 सीटों पर 1500 से अधिक छात्रों की दावेदारी है। विभिन्न बोर्ड में प्रमोट हुए छात्र भी इन्हीं सीटों के सहारे दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं। ऐसे में दूसरी ओपन मेरिट जारी होने पर प्रवेश के लिए मारामारी मचनी तय है। शुक्रवार से ऑफर लेटर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
हापुड़ के एसएसवी और एकेपी पीजी कॉलेज में सीसीएसयू से प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की गई थी। इसमें बीएससी गणित व बॉयो, बी.कॉम की सीटें फुल हो गई। दोनों ही कॉलेजों में अब सिर्फ बीए की 220 सीटें शेष बची हैं।
जिले में करीब 15 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज भी हैं, जिनमें छात्र प्रवेश ले सकते हैं। लेकिन एडेड कॉलेजों की तरफ छात्रों का रुझान ज्यादा है। यही कारण है कि छात्र दूसरी ओपन मेरिट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा इस बार छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया गया था। अब सीसीएसयू ने ऐसे छात्रों को प्रवेश का मौका दिया है। जिनके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर रखी गई थी। दूसरी ओपन मेरिट में पहले जारी मेरिट में प्रवेश से वंचित रहे छात्रों के साथ -साथ प्रमोट हुए छात्र भी दाखिला लेंगे। ऐसे में बीए में बची रेग्युलर की 220 सीटों पर प्रवेश के लिए मारामारी मचनी तय है।
जल्द जारी होगी दूसरी मेरिट-
दूसरी ओपन मेरिट जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र बची सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।--डॉ संतीश, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।