फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मिलों पर बकाया 250 करोड़, 29 से नए सत्र की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मिलों पर बकाया 250 करोड़, 29 से नए सत्र की तैयारी
विज्ञापन

हापुड़। जिले की दोनों शुगर मिल इसी महीने की 29 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। इसकी तैयारी मिलों ने शुरू कर दी है। गन्ना विभाग ने 27 से मिलों को चलाने की बात कही थी, लेकिन हाल ही में हुई बरसात के कारण मिल प्रबंधन ने दो दिन के विलंब से मिलों को चलाने की बात कही है। किसानों का अभी भी करीब 250 करोड़ रुपये मिलों पर बकाया है।
जिले के किसान अधिकांश गन्ने की आपूर्ति सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल को करते हैं। दोनों मिलों ने बीते सत्र का किसानों को 250 करोड़ रुपये नहीं दिया है। सरकार द्वारा इस वर्ष गन्ने के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है, 350 रुपये/क्विंटल गन्ने का दाम घोषित किया है। गन्ना विभाग द्वारा मिलों को 27 अक्तूबर से पेराई चालू करने के आदेश दिए थे। इसकी तैयारी पूरी भी कर ली गई। बरसात के कारण खेतों में जलभराव के चलते मिलों ने 29 से पेराई चालू करने का निर्णय लिया है। किसान गेहूं बुवाई के लिए खेतों को खाली करने और नकद भुगतान के चक्कर में किसान क्रेशरों में कम दाम पर ही गन्ना बेच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी = जिले के ब्रजनाथपुर और सिंभावली शुगर मिल 29 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगे। किसान आसानी से गन्ने की आपूर्ति कर सकेंगे। भुगतान को लेकर मिलों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed