फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वाले 11 लोगों को मिलेगी आर्थिक मदद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वाले 11 लोगों को मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों को आर्थिक सहायता मिलने से कुछ राहत मिलेगी। जिले के ऐसे 11 अधिकारियों कर्मचारियों को चिन्हित कर उनकी सूची को शासन ने चुनाव आयोग को भेजा है। मृतकों को जल्द सहायता मिलने की उम्मीद है।
कोरोना संक्रमण के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आयोजन किया गया था। जिसमें 29 अप्रैल को मतदान के बाद दो मई को मतगणना हुई थी। इस दौरान कुछ अधिकारी कर्मचारी संक्रमित हो गए और कुछ की मौत भी हो गई। तभी से परिजनों और इनकी एसोसिएशन द्वारा आर्थिक मदद की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

चुनाव के बाद शासन ने चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्मचारियों का ब्योरा मांगा था। शासन ने नए सिरे से दिशानिर्देश जारी कर मतदान से एक महीने के आसपास कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जनपद के 11 अफसर व कर्मियों के आश्रितों के आवेदन जांच के बाद शासन को भेजे थे। जिसके क्रम में शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग को सूची भेजकर मुआवजे की धनराशि वितरित करने का आग्रह किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि 11 कर्मचारियों की लिस्ट चिन्हित कर यहां से भेजी गई थी। जिसे शासन ने आयोग को भेज दिया है। जल्द आर्थिक मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed