{"_id":"60c79da98ebc3ed22f22f306","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2204519103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध उगाही के मामले में दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध उगाही के मामले में दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध उगाही के मामले में दो सिपाही निलंबित
हापुड़। अवैध उगाही के मामले में हापुड़ नगर कोतवाली की ट्रांसपोर्टनगर चौकी क्षेत्र में हाईवे पीसीआर पर तैनात चालक व एक अन्य सिपाही को जांच के बाद एसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों का उगाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके अलावा सिंभावली थाने का प्रभार निरीक्षक राजपाल सिंह को दिया गया है।
कुछ दिन पहले टीपी नगर चौकी क्षेत्र में पीसीआर वैन पर तैनात चालक राजवीर सिंह व सिपाही प्रवीण कुमार का ट्रकों से अवैध उगाही करते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दी थी। जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस प्रकार की हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा उनके द्वारा जारी आदेशों में सिंभावली थाने का प्रभारी बहादुरगढ़ थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर को दिया है। सिंभावली थानाध्यक्ष का स्थानांतरण गैर जनपद में हो गया है। पीआरओ अजय चौधरी को बहादुरगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक धमेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से पीआरओ की जिम्मेदारी साैंपी गई है। चौकी प्रभारी नानपुर उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।