{"_id":"60c4f6858ebc3e11ea325bb8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2203312177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता में देर रात ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक भाई ने अपने दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आशंका है कि जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति की हत्या की गई है।
बछलौता निवासी राजेंद्र (55) शुक्रवार को खेत पर गया था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर राजेंद्र का खून से लथपथ शव गुरुवचन की ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। हत्या के संबंध में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। राजेंद्र की गला रेतकर हत्या की गई थी। करीब 12 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक राजेंद्र अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस के अनुसार मृतक के अविवाहित होने के कारण उसकी जमीन को लेकर दूसरे भाइयों में विवाद था। फिलहाल वह अपने बड़े भाई गुरुवचन के पास रह रहा था। गुरुवचन सिंह ने बताया कि उसके दो भाई लाल सिंह व चमन सिंह की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उससे छोटा भाई सौराज अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता है। बताया जाता है कि राजेंद्र के हिस्से की जमीन पर कब्जे के लालच में भतीजे सोनू उर्फ राजकुमार व राजीव ने उसकी हत्या कर दी गई। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मृतक के दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका है, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।