फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

56 केंद्रों पर 18 से ऊपर वालों को लगेगी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
56 केंद्रों पर 18 से ऊपर वालों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

हापुड़। 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों में टीकाकरण के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं मिली है लेकिन विभाग ने टीकाकरण की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 56 केंद्रों पर टीके लगेंगे, जिसमें 50 सरकारी तथा छह निजी अस्पताल शामिल हैं। हालांकि टीकाकरण के लिए रविवार को भी कुछ लोग अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां उन्हें निराशा ही मिली।
सरकार ने घोषणा की थी कि एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु के युवाओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कराने के लिए युवाओं ने 28 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन भी कराना शुरू कर दिया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शासन की ओर से किसी प्रकार की गाइडलाइन प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि इससे पहले अधिकारियों द्वारा तैयारियां भी की गई थी, लेकिन सब तैयारियां धरी रह गई हैं।
विज्ञापन

कई लोग खुद को टीका लगवाने के लिए सुबह से ही केंद्रों पर टीके की जानकारी करने पहुंचते रहे। केंद्र पर टीका न लग पाने की सूचना मिलते ही युवा काफी निराश दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो टीके की खेप और शासन की गाइडलाइन आते ही युवाओं का टीकाकरण किया जाना शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ा सकते हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण के लिए 50 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया है। इसके अलावा छह निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार का कहना था कि जनपद को टीके की खेप नहीं मिल सकी है। जिसके कारण युवाओं का टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो सका है। शासन की गाइडलाइन प्राप्त होते ही युवाओं को टीका लगाना शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed