फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रधान 75 हजार, जिला पंचायत सदस्य खर्च करेंगे डेढ़ लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रधान 75 हजार, जिला पंचायत सदस्य खर्च करेंगे डेढ़ लाख
विज्ञापन

हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार भी चुनाव खर्च राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पिछले चुनाव के तहत ही खर्च तय रहेगा। प्रधान पद पर 300 रुपये का नामांकन और जमानत राशि दो हजार रुपये जमा होगी। जबकि चुनावी खर्च की सीमा 75 हजार रहेगी। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर दस हजार और जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव डेढ़ लाख रुपये तक खर्च किया जा सकेगा।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची चस्पा होने के बाद गांवों और जिला पंचायत सदस्यों की अधिकतर सीटों पर राजनीति तेज हो गई है। पुराने समय से तैयारियों में जुटे प्रत्याशियों के साथ नए नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 745549 मतदाता हैं। जिला पंचायत के 19 पदों, ग्राम प्रधान के 273 पदों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 471 पद व ग्राम पंचायत सदस्य के 3633 पदों पर चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनावी खर्च की घोषण कर दी है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य 650, ग्राम प्रधान पद पर 2300, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 2300 और जिला पंचायत सदस्य पद पर 4500 नामांकन पत्र और जमानत राशि के तौर पर खर्च करेंगे। जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों को नामांकन पत्र शुल्क और जमानत राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसमें ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनावी खर्च बराबर का है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य दस हजार और जिला पंचायत सदस्य डेढ़ लाख खर्च कर सकेंगे। चुनाव खर्च 2015 का ही लागू किया गया है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं है। डीपीआरओ यावर अब्बास का कहना है कि चुनावी खर्च में आयोग द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली योजना की तरह ही प्रत्याशी धनराशि खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed